Spread the love

ऊना। हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने फैसला लिया है कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस विचारधारा का केवल एक-एक ही उम्मीदवार उतारा जाए. उन्होंने दावा किया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस बाजी मारेगी.चिंतपूर्णी पहुंचने पर संजीव कालिया ने उन्हें मां की चुनरी देकर सम्मानित किया. राठौर ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना भी की. पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने कहा कि विस चुनाव में भाजपा नेताओं ने डबल इंजन वाली सरकार बनाने का भरोसा देकर जनता को गुमराह किया.

अब तीन साल बीतने के बाद न तो प्रदेश में विकास नजर आ रहा और न ही प्रदेश को केंद्र से कोई मदद मिल रही है.जयराम सरकार कर्ज लेकर सरकार चलाने पर मजबूर है.केंद्र और हिमाचल का एक इंजन पूर्व दिशा तथा दूसरा पश्चिम दिशा की ओर चल रहा है. प्रदेश भाजपा में आपसी मतभेद सामने आए हैं. कहा कि हिमाचल में कोरोना मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है.सरकार ने जनता को रामभरोसे छोड़ दिया है.

किसानों की आय दोगुना होने की घोषणा कर किसान विरोधी बिल लाया गया.किसान विरोधी आंदोलन सफल होगा.

You missed