Spread the love

शिमला। रातभर प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। सुबह भी बारिश व बर्फबारी हो रही है। धौलाधार सहित धर्मशाला के पर्यटन स्‍थल नड्डी व गलू सहित मनाली में भी बर्फबारी हुई है। रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। इस कारण प्रदेशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को ऊंचे व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी व वर्षा की संभावना जताई गई थी।

13 दिसंबर से मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में दर्ज किया गया है।प्रदेश में 136 सड़कें बंद हैं। इनमें से लाहुल स्पीति में 125, चंबा में दस और डोडरा क्वार में एक सड़क है। चंबा में 54 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिसे विद्युत आपूर्ति बाधित है। प्रदेश में शिमला सहित कई स्थानों पर बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

कहां कितना तापमान

  • स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
  • शिमला, 7.0, 16.9
  • सुंदरनगर, 5.7, 22.4
  • भुंतर, 5.3, 18.5
  • कल्पा, -0.4, 8.5
  • धर्मशाला, 6.6, 14.6
  • ऊना, 8.0, 28.3
  • नाहन, 11.9, 23.3
  • केलंग, -5.4, 2.2
  • सोलन,6.2,24.0 (नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

You missed