Spread the love

कुल्लू। जिला के भलाण क्षेत्र में एक व्यक्ति की पेड़ से गिरकर मौत हो गई है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा दिया है। उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन के दौरान पाया गया है कि फतेह चंद पुत्र बुद्धि सिंह दलाण गड़सा क्षेत्र अपने चाचा के साथ जंगल में घास और लकड़ी लाने गया था।

इस दौरान वह पेड़ से गिर गया। जिसके चलते उसके सिर पर चोटें पहुंची और उसकी मौत हो गई। हालांकि उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू उपचार के लिए लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

You missed