Spread the love

ऊना : जिला के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के तहत अमराली स्थित एक कोल्ड स्टोर में रखे उपकरण से गैस लीकेज होने से दो मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई है। दोनों को अन्य मजदूरों की मदद से हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर मजदूरों का उपचार जारी है।जानकारी के मुताबिक अमराली स्थित कोल्ड स्टोर में शुक्रवार शाम को विशाल निवासी टाहलीवाल व मुनीष निवासी सुजानपुर कार्य कर रहे थे जबकि अन्य मजदूर बाहर थे।

काम करते हुए कोल्ड स्टोर के अंदर रखे से गैस लीक हो गई, जिसके चलते विशाल व मुनीष की तबीयत बिगड़ गई। शोर मचाने पर अन्य मजदूर मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत देखते हुए 108 एंबुलेंस को बुलाया।108 रोगी वाहन की मदद से दोनों को हरोली अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दोनों का उपचार जारी है।

You missed