Spread the love

कालाअंब: कालाअंब क्षेत्र में रविवार 31 मई को बिजली सुबह 9 से दोपहर एक बजे तक बाधित रहेगी। मौसम के खराब होने की वजह से पावर कट रविवार को होगा। इस दौरान जोहड़ो सब स्टेशन के अंतर्गत 33 केवी, बर्मा पापड़ी व 11 केवी फीडर नंबर 10 के उपभोक्ताओं को पावर कट से होने वाली परेशानियों का सामना करना पडे़गा।सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि पावर कट की वजह से बर्मा पापड़ी, कौलावालाभूड़, त्रिलोकपुर, मीरपुर कोटला, पालियों, जंगलाभूड़, जातवाला व रामपुर जटान में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

You missed