शिमला। हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ल ने राज्य सरकार के अफसरों को हिदायत दी है कि वे पूरी निष्पक्षता के साथ कार्य करें न कि भाजपा के एजेंट की तरह। उन्होंने कहा कई अधिकारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं और कांग्रेस के सत्ता में आने पर ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल में दो-तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस सत्ता में आएगी।भाजपा के 21 नेता बागी
राजीव शुक्ल ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हिमाचल में भाजपा के 21 उम्मीदवार बागी हैं और वह आधा चुनाव हार चुकी है।
उन्होंने कहा भाजपा में गुटबाजी चरम पर है और इसी का नतीजा है कि उनके इतने बागी चुनाव में उतरे हैं। उन्होंने कहा चुनाव में हार देख अब भाजपा नेता फर्जी प्रोपेगेंडा चला रहे हैं। उन्होंने कहा भाजपा की फर्जी चुनावी ट्रिक्स का खेल यहां चलने वाला नहीं है।
