शिमला : एम आधार ऐप से अब आधार पंजीकरण एवं अपडेट सेवाओं का लाभ मिलेगा। आधार के उपयोग को सरल बनाने हेतु हाल में की गई पहल को बढ़ावा देने के प्रयास के रूप में शुक्रवार को शिमला में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का आयोजन भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) चंडीगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय ने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग हिमाचल प्रदेश सरकार के सहयोग से किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश आरडी धीमान ने की। कार्यशाला में मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों में ओंकार चंद शर्मा, डाप्त रजनीश, अक्षय सूद, अमिताभ अवस्थी, राकेश कंवर और संदीप कुमार के अलावा यूआईडीएआई, बैंकों, बीएसएनएल, डाक विभाग और राष्ट्रीय सूचना केंद्र के 100 से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

You missed