ठियोग। गुम्मा तथा हिमरी के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कोरोना वायरस के चलते गरीब परिवारों की मदद के लिए 71 हजार 100 की राशि शुक्रवार को एसडीएम ठियोग को सोैंपी है। इस मौके पर गुम्मा पंचायत के उपप्रधान एवं मुस्लिम समुदाय के प्रधान मोहम्मद रियाज के अलावा शौकत अली, मोहम्मद रफी, अंजुम शाहिद, गुलजार मोहम्मद, अली मोहम्मद आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धन राशि गुम्मा तथा हिमरी के मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने स्वेच्छा से एकत्रित की है और विश्व भर में फैली करोना की महामारी को लेकर गरीब परिवारों की सहायता के लिए अपना सहयोग दिया है! इस मौके पर रियाज मोहम्मद ने तबलीगी जमात से आए लोगों से भी खुलकर प्रशासन के सहयोग की अपील की!
उन्होंने कहा कि वेरी तबलीगी जमात से संबंध रखते हैं और विगत 2 वर्षों से वे जमात में शामिल नहीं हो पाए लेकिन वहां पर भी यही सिखाया जाता है कि बुरे कामों से बचो और अच्छे कामों में लोगों! उन्होंने जमात से आए लोगों से आग्रह किया है कि जो वहां से आए हैं वह सामने आए और अपनी जांच करवाएं ताकि समाज में फैल रही इस बीमारी को रोका जा सके! इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक ठियोग कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा सरकार की इस मुहिम में अपना अंशदान दिया गया है! उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अपने स्तर पर तथा समुदाय के लोगों के द्वारा भी जानकारी उपलब्ध करवाई है कि इस क्षेत्र में तबलीगी जमात से जुड़े लोग अभी तक कोई नहीं है!
