संगड़ाह। सिरमौर जिला के दूरवर्ती क्षेत्र के उच्चा टिक्कर गांव में 16 साल के लड़के की आसमानी बिजली गिरने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान बडग के ऊंचा टिक्कर के रहने वाले 16 साल के नरेश कुमार पुत्र इंद्र सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस को सीएचसी संगड़ाहसे सूचना मिली कि बिजली का करंट लगने से एक लड़के को घायल अवस्था में लाया गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। परिवार ने प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को बताया कि नरेश कुमार की मृत्यु आसमानी बिजली गिरने के कारण हुई है, लिहाजा पुलिस ने इस मामले में कोई गलती या लापरवाही नहीं पाई है। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में सीआरपीसी की धारा-174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। दीगर है कि नरेश कुमार की मौत मंगलवार को हुई थी।

You missed