मंडी| हिमाचल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज प्रदेश के मंडी में उसी मंच से विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जिसे बीते 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए सजाया गया था। तब बारिश के कारण PM मोदी “छोटी काशी’ नहीं पहुंच पाएं थे।मगर, प्रियंका गांधी का आज दोपहर 11.40 बजे तक मंडी पहुंचने का कार्यक्रम है। 12 बजे वह पड्डल मैदान से कांग्रेस की दूसरी “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी। प्रियंका गांधी को सुनने के लिए मंडी शहर में लोग रात से ही पहुंचने शुरू हो गए हैं। सुबह की हल्की ठंड की परवाह किए बगैर लोग पड्डल की ओर बढ़ने शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस का दावा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 में से 13 विधानसभा हल्कों से लोग रैली में पहुंचेंगे और यह रैली सारे रिकार्ड तोड़ेंगी, क्योंकि लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आतुर है। प्रियंका गांधी कांग्रेस की सबसे लोकप्रिय स्टार प्रचारक हैं। चुनाव की घोषणा के बाद बतौर स्टार प्रचारक आज उनकी पहली रैली है। प्रियंका पहली बार मंडी आ रही हैं।

चारों संसदीय क्षेत्र में एक-एक रैली करेंगी प्रियंका

प्रियंका गांधी की हिमाचल के चारों संसदीय क्षेत्रों में एक-एक रैली रखी गई है। इससे पहले वह सोलन के ठोडो ग्राउंड से ‘परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली’ कर कांग्रेस के कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरुआत कर चुकी हैं। आज उनकी दूसरी रैली है।

शिमला से चॉपर में कंगनीधार पहुंचेंगी

प्रियंका गांधी 3 रोज पहले ही शिमला के छराबड़ा पहुंच गई हैं। यहां से 11 बजे चॉपर में सीधे मंडी के कंगनीधार हेलिपेड पहुंचेंगी। कंगनीधार से वाया सड़क मार्ग मंडी आएगी। 12 बजे पड्डल मैदान में जनसभा संबोधित करेंगी। प्रियंका की 4 नवंबर को कांगड़ा और 7 नवम्बर को हमीरपुर में भी जनसभा प्रस्तावित है।

आज कुल्लू में प्रस्तावित था रोड शो कैंसिल

पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार, आज 10 बजे प्रियंका गांधी का कुल्लू में रोड शो प्रस्तावित था, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया है। इसी तरह चंबा, ऊना और शिमला का रोड शो भी स्थगित कर दिया है। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया जा रहा है।

कल सचिन पायलट करेंगे रैली

कांग्रेस के स्टार प्रचारक और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट कल यानी एक नवंबर को प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे। वह कुटलैहड़, हमीरपुर और नालागढ़ में जनसभाएं करेंगे। कल उनी सुबह 10:40 बजे कुटलैहड़, 12:30 बजे हमीरपुर और 4:30 बजे नालागढ़ में चुनावी जनसभा है।

You missed