शिमला। आइजीएमसी अस्पताल में दाखिल कोरोना का संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। संजौली निवासी बीते दिन ही आईजीएसमी में भर्ती हुआ था वे अभी हाल ही में होंकोंग से वापिस लोटा था। अस्पताल में जांच करने पहुचा था जहा जांच के बाद उसमें कोई कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए है। मरीज को जांच के बाद घर भेज दिया गया है।
आइजीएमसी के एमएस डॉ जनकराज का कहना है कि संदिग्ध मरीज की रिपोर्ट नेगिटिव आई है। मरीज को जांच के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नही है लोगो को भी ज्यादा पैनिक होंने की जरूरत नही है।
