सोलन : अल्ट्राटेक कम्युनिटी वेलफेयर फाउंडेशन बागा द्वारा आज साईं खारसी पंचायत मे गुरुवार को राजकीय प्राथमिक पाठशाला मे साईं ब्राह्मण के ५३ छात्र छात्राओं को बैग वितरीत किए गए। इस कार्यक्रम मे एफएच व एचआर एंड एडमिन राजेश जामवाल ने बतौर मुख्यातिथि के रूप मे शिरकत की।
इस मौके पर पीआर शुक्ला, डीएच एडमिन, और प्रवीन डेविड, सेक्शन हेड सीएसआर, साथ ही पर्यावरण विभाग से श्री शरवन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस मौके पर राजेश जामवाल ने कहा कि यूटीसीडब्ल्यूएफ क्षेत्र के अन्य स्कूलों को इस तरह की सहायता प्रदान करेगा । इसके अलावा यूटीसीडब्ल्यूएफ ने हाई स्कूल के छात्रों को प्लास्टिक के खतरों और उनसे होने वाली बीमारियों हेतु नई सरकार द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध के प्रति संवेदनशील बनाया है
