सोलन। सोलन स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय का शूलिनी बिजनेस स्कूल कल यानी 27 और 28 नवंबर को “पॉलीक्राइसिस, एआई और जलवायु में असामान्य बदलाव का दौर: विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की ओर” विषय पर अपना पहला अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। दो दिवसीय इस सम्मेलन में भारत और विदेशों से नामी शिक्षाविद, शोधकर्ता और उद्योग जगत के विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

डीजीपी अशोक तिवारी और लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह (सेवानिवृत्त) करेंगे शिरकत

शूलिनी बिजनेस स्कूल के प्रेसिडेंट एवं डीन प्रो. वी.वी. गोपाल और डॉक्टोरल स्टडीज के डायरेक्टर डॉ. निखिल भारद्वाज के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं:

  • मुख्य एवं विशेष अतिथि: सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) अशोक तिवारी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि पश्चिमी सेना कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के.जे. सिंह (सेवानिवृत्त) विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

  • हाइब्रिड मोड में आयोजन: यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा, जिसमें प्रतिभागी विश्वविद्यालय परिसर में प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होने के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ सकेंगे।

आईआईटी और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञ करेंगे मंथन

प्रो. वी.वी. गोपाल ने बताया कि सम्मेलन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तेजी से बदलती जलवायु से जुड़ी चुनौतियों पर एक साथ गहन मंथन किया जाएगा, क्योंकि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में इन दोनों क्षेत्रों की निर्णायक भूमिका होगी। इस दो दिवसीय आयोजन में आईआईटी जम्मू, पंजाब विश्वविद्यालय और दिल्ली विश्वविद्यालय सहित देश-विदेश के कई प्रमुख शिक्षण संस्थानों के मुख्य वक्ता अपने विचार रखेंगे, वहीं शोधकर्ता और पीएचडी विद्यार्थी अपने शोध पत्र भी प्रस्तुत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed