Spread the love
शिमला। माननीय ACJM-2, शिमला की अदालत द्वारा कवि खन्ना बनाम कमल किशोर मामले में दिनांक 25.06.2025 को कमल किशोर को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी के विरुद्ध Negotiable Instruments Act की धारा 138 के तहत चेक बाउंस से संबंधित मामला दर्ज था, जिसमें लगभग ₹2 लाख की राशि शामिल है।दिनांक 14.10.2026 को थाना सदर शिमला की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधी कमल किशोर पुत्र चेत राम, निवासी जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश को चक्कर रोड स्थित जंकयार्ड से गिरफ्तार किया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी का नियमानुसार चिकित्सा परीक्षण करवाया गया तथा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। आरोपी को दिनांक 15.10.2026 को संबंधित माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।शिमला पुलिस द्वारा न्यायालय से घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, ताकि उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed