शिमला। पुलिस थाना रोहड़ू में जल शक्ति विभाग के पंप हाउस, पौड़ीताल, रोहड़ू से केबल चोरी होने के संबंध में उपमंडल अधिकारी (SDO), जल शक्ति विभाग, रोहड़ू की शिकायत पर FIR संख्या 114/2026 दिनांक 13.10.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) एवं 305 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहड़ू पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी कैलाश चंद, निवासी गांव जबल, जिला शिमला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 70 MM केबल के 12 बंडल तथा 16 MM केबल के 3 बंडल, कुल 15 बंडल केबल बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।
