Spread the love
शिमला। नवरात्रों के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बुशहर छात्र कल्याण संघ ने हलवा वितरण कार्यक्रम आयोजित कर आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भीमाकाली, मां श्राईकोटी और बुशहर के देवी-देवताओं के जयकारों से हुई। इसके बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विद्यार्थियों को हलवा वितरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ बुशहर क्षेत्र की समृद्ध परंपराओं और विरासत को विश्वविद्यालय स्तर पर पहचान दिलाना रहा।
संघ के सदस्यों ने कहा कि नवरात्र केवल पूजा-अर्चना का पर्व नहीं, बल्कि शक्ति, सकारात्मकता, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के बीच आपसी सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता को मजबूत करते हैं।संघ के अध्यक्ष चंदन महाजन ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों को एक मंच पर जोड़ने और बुशहर की संस्कृति व परंपराओं को सहेजने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाती हैं।कार्यक्रम में अशोक पालसरा, मुनीश शर्मा, निशांत शर्मा, मन्नत मेहता सहित संघ के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed