सोलन : हर साल की तरह माँ शूलिनी का मेला इस बार भी बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाना है जोकि 24 जून से 26 जून तक बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, इस मेले को लेकर सोलन वासियों ने तैयारियां भी कर ली है साथ ही सभी सोलनवासियों मैं खासा उत्साह भी देखने को मिल रहा है. और होगा भी क्यों नहीं माँ का ये मेला होता ही इतना खास है कि हर सोलनवासी इसका बेसब्री से इंतजार करता है।
सोलन में होने वाले इस राजस्तरीय मेले में काफी श्रद्धालु दूर-दूर से माँ के दर्शन के लिए यहां पधारते है….
माँ का नाम शूलिनी कैसे पढ़ा चलिए इस बारें में जानते है
माँ शूलिनी को भगवान शिव की शक्ति माना जाता है, जब देत्य महिषासुर के अत्याचारों से सभी देवी देवता और ऋषि – मुनि तंग हो गए थे, तो वे सभी…भगवान शिव और विष्णु जी के पास गये और उनसे सहायता मांगी तब भगवान शिव और विष्णु के तेज से भगवती दुर्गा जी प्रकट हुई।
जिसे देख कर सभी देवी देवता खुश हो गये और सभी देवी देवताओ ने अपने अश्त्र-शस्त्र भेंट करके माता का सम्नान किया।
कहा जाता है कि महादेव ने त्रिशूल में से एक त्रिशूल निकाल कर देवी माँ को भेट किया था, जिसकी वजह से माँ का नाम शूलिनी पड़ा। बता दें कि ये वही त्रिशूल है, जिसे माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध था।
शूलिनी माता का इतिहास बघाट रियासत से जुड़ा है, सोलन शहर स्वतंत्रता से पूर्व बघाट रियासत की राजधानी के रूप में जाना जाता था। इस रियासत की नींव राजा बिजली देव ने रखी थी। बारह घाटो से मिलकर बनने वाली बघाट रियासत का क्षेत्रफल 36 वर्ग मिल में फैला हुआ था और राजा दुर्गा सिंह इस रियासत के अंतिम शासक थे।
माना जाता है कि बघाट रियासत के शासकों ने यहां आने के साथ ही अपनी कुलदेवी शूलिनी माता की स्थापना सोलन गांव में की और इसे रियासत की राजधानी बनाया। जिसके बाद माँ के नाम से ही सोलन का नाम पड़ा। बघाट रियासत के शासक अपनी कुल देवी को खुश रखने के लिए मेले का आयोजन करते थे, तब से सोलन में जून के महीने में हर साल माता शूलिनी के नाम पर मेला होता है। बदलते समय के दौरान यह मेला आज भी अपनी पुरानी परम्परा के अनुसार चल रहा है।
बता दें कि माता शूलिनी का यह मंदिर दक्षिण दिशा में बना हुआ है, इस मंदिर के अंदर माता शूलिनी की भव्य प्रतिमा विधमान है, मान्यता है कि माँ के दरबार में आने से हर एक व्यक्ति के दुख दर्द दूर हो जाते है। जो भी पूरी श्रद्धा भाव से माँ का सिमरन करता है माँ उसके सारे कष्टों को तुंरत हर देती है….। मान्यता है कि माता शूलिनी के प्रसन्न होने पर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या महामारी का प्रकोप नहीं होता है।
माँ का आशीवार्द सोलनवासियों पर हमेशा बना रहता है…..माँ के मेले की ये परंपरा आज भी कायम है। बता दें कि कालांतर में यह मेला केवल एक दिन ही अर्थात् आषाढ़ मास के दूसरे रविवार को शूलिनी माता के मंदिर के समीप खेतों में मनाया जाता था। सोलन जिला के अस्तित्व में आने के पश्चात् इसका सांस्कृतिक महत्व बनाए रखने तथा इसे और आकर्षक बनाने के अलावा पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के लिए इसे राज्य स्तरीय मेले का दर्जा प्रदान किया गया।
कहते है कि इस मेले के जरिये माँ शूलिनी अपने शहर के भ्रमण पर निकलती है और जब वापिस आती है, तो अपनी बहन के पास दो दिन के लिए रूकती है और अगले सुबह माता वापिस अपने स्थान पर आ जाती है, तीन दिन के इस मेले में कई श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन करवाया जाता है…..माँ के तीन दिन तक लगने वाले इस मेले में इतना भंडारा लोगों द्वारा लगाया जाता है कि लोगों को घर पर तीन दिन तक खाना बनाने की जरुरत नहीं पड़ती।
मेले में श्रद्धालुओं द्वारा दाल, कड़ी चावल, छोले भटूरे, दूध, आईसक्रीम, जूस, कुल्फी, चाट पापड़ी टिक्की आदि कई चीज़ो का भंडारा लगाया जाता है..
बता दें कि हर साल मेले की शुरुवात माँ शूलिनी की शोभा यात्रा से की जाती है , जिसमे माता की पालकी के अलावा विभिन्न धार्मिक झाकियां भी निकाली जाती है, इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग माता शूलिनी के दर्शन करके सुख समृधि का आशीर्वाद प्राप्त करते है। आप भी अगर माँ के दर्शन करना चाहते है तो आप इस मेले में जरुर जाएं और माँ का आशीवार्द लेने के साथ भंडारें का आंनद जरुर लें।
