कुल्लू जिला की माउंट अली रत्नी टिब्बा जिसकी ऊंचाई 5458 मीटर है पर ट्रैकिंग के लिए गए पश्चिम बंगाल के चार पर्यटक लापता हो गए हैं। लापता सदस्यों की सूचना टीम के साथ गए हुए रसोइए ने वापस मलाणा पहुंच कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक अभिजीत बानिक 43 साल चिन्मय मंडल 43 दिबाश दास 37 बिनॉय दास 31 लापता हुए हैं।

टीम के साथ गए हुए रंजन दास ने बताया कि. उनके लोग ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गए हैं वह किसी तरह वापस मलाणा पहुंचा और उसने इस घटना की जानकारी जिला प्रशासन को दी। जिला प्रशासन और अटल बिहारी माउंटेनियरिंग संस्थान की टीम रेस्क्यू के लिए मौके की ओर रवाना हो गई है। टीम को सेटेलाइट मोबाइल भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

एडीएम कुल्लू प्रशांत सरकैक ने बताया कि मौके पर टीम रवाना कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन से वापस आने के बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। फिलहाल के तौर पर 4 लोग लापता हैं। यह सभी लोग 18 अगस्त को एक्सपीडिशन पर निकले हुए थे। बीते कल जब कुछ लोग कैंप पर वापिस नहीं आये तो उनके साथियों ने मलाणा पहुंचकर प्रसाशन को इसकी जानकारी दीष जिसके बाद रेस्क्यू के लिए टीम को मौके की और भेज दिया गया।

You missed