Spread the love

हमीरपुर। शहर में प्रेमिका के साथ घूम रहे पति को देखकर पत्नी ने आपा खो दिया तथा दोनों को जमकर धोया। जोरदार हंगामे के बीच माहौल इस कदर बिगड़ा कि लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बाद मामला खाकी की चौखट तक जाकर पहुंच गया। थाना क्षेत्राधिकार में पहुंचे दोनों पक्षों में काफी बहसबाजी होती रही तथा मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा था। वाक्या गुरुवार दोपहर का है, जब एक व्यक्ति अपनी प्रेमिका के साथ शहर की बड़ी दुकान में मौजूद था। उसी दौरान अचानक व्यक्ति की पत्नी मौके पर आ धमकी। पत्नी को देखकर पति के होश फाख्ता हो गए तथा उसके साथ आई महिला के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। दोनों को एक साथ देखकर उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया तथा आपा खोते हुए उसने दोनों की धुनाई कर दी। इस दौरान दुकान के अंदर भी माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया तथा शोर शराबा शुरू हो गया।

बाद में दोनों पक्षों ने पुलिस थाना का रूख किया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर के समय एक व्यक्ति खरीदारी करने के लिए हमीरपुर शहर में आया तथा इस दौरान उसके साथ इसकी प्रेमिका भी थी। पत्नी को अपने पति पर पहले ही शक था तथा उसने दोनों को एक साथ पकडऩे की मन में ठान रखी थी। व्यक्ति दोपहर को जब प्रेमिका के साथ एक दुकान में था, तो उसी दौरान पत्नी भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद एकदम से माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्ष काफी देर तक थाना परिसर में ही रहे तथा आपसी बहसबाजी का दौर जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed