शिमला। पिछले कल सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए दिखाया गया है, का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा वीडियो की तस्दीक की गई।जिसके आधार पर पुलिस थाना सदर शिमला में अभियोग संख्या 126/26 अधीन धारा 74, 79, 115(2) के अंतर्गत पंजीकृत किया गया।दौराने अन्वेषण वीडियो में दिखाई दे रहे महिला एवं पुरुष की पहचान एवं तलाश कर दोनों को पुलिस थाना सदर शिमला में पूछताछ हेतु तलब किया गया।पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वयं को पति-पत्नी बताया तथा मई माह में विवाह होने और पहली बार शिमला घूमने आने की जानकारी दी।
महिला से घटना के संबंध में अलग से पूछताछ कर उसके बयान दर्ज किए गए। साथ ही, वायरल वीडियो को सुरक्षित करते हुए आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन तथा घटनास्थल की तस्दीक की जा रही है।अब तक उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर अनमोल खोसला, निवासी मोहाली, पंजाब, को मुकदमा में BNSS की धाराओं में पाबंद कर उसके खिलाफ उक्त अभियोग में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
