मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सात जून मंगलवार को हमीरपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम की 16 नई बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। हमीरपुर एसआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल ने बताया इन बसों में आठ एसी व आठ नान एसी बसें शामिल हैैं। यह बसें चार मंडलों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बताया हर मंडल को चार बसें दी जाएंगी। इन मंडलों में हमीरपुर, शिमला, मंडी व धर्मशाला शामिल हैैं। लखनपाल ने बताया लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीएस फोर बसों को मंगलवार को हमीरपुर के अणु स्थित पालीटेक्निक मैदान से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। इस संबंध में परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी जानकारी दी। उन्‍होंने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद इस संबंध में जानकारी दी।

सरकार ने एचआरटीसी की नई बसें खरीदी हैं। पहले चरण में इन बसों को बेड़े में शामिल किया जा रहा है। निगम की बहुत की बसें तय सीमा से ज्‍यादा सफर कर चुकी हैं, ये अब सुरक्षित नहीं है। इसी कारण सरकार ने नई बसें खरीदी हैं।

You missed