Spread the love

शिमला : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। अब कांग्रेस की तरफ से कुल 68 में से 67 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है।हमीरपुर से पार्टी प्रत्याशी करने को लेकर हाई कमान में अभी भी माथापच्ची जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि देर शाम तक हमीरपुर से भी पार्टी प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा।

किन्नौर सीट पर पार्टी नेतृत्व ने एक बार फिर से जगत सिंह नेगी पर विश्वास जताया है।किन्नौर विधानसभा सीट वर्तमान में कांग्रेस पार्टी के ही पास है। पार्टी के तजुर्बेदार नेता जगत सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश विधानसभा में किन्नौर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वहीं, आगामी चुनावों को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने पार्टी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी जताई थी।इन दोनों के नामों पर पार्टी अंतिम फैसला नहीं कर पा रही थी।

You missed