शिमला। हिमाचल प्रदेश राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 88वें दिन (21 अक्टूबर 2026) भी पूरे जोश, अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ निदेशालय, स्कूल शिक्षा, शिमला में जारी रहा।आज 88 वें दिन जिला मंडी के PTF ब्लॉक सलवाहन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा एवं न्यायोचित मांगों की पूर्ति के लिए क्रमिक अनशन में भाग लिया। प्रदेश का प्रत्येक शिक्षक पूरी निष्ठा, एकजुटता और ताकत के साथ इस आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है।
क्रमिक अनशन में PTF ब्लॉकसलवाहन से निम्न पदाधिकारियों ने भाग लिया:
जीवन लाल -अध्यक्ष PTF ब्लॉक सलवाहन
टेक चन्द-कोषाध्यक्ष PTF ब्लॉक सलवाहन
पुष्प राज-सह कोषाध्यक्ष PTF ब्लॉक सलवाहन
नरेन्द्र पाल- PTF ब्लॉक सलवाहन
शिक्षकों ने क्रमिक अनशन पर बैठकर प्रदेश सरकार से अपील की कि शिक्षकों की सभी न्यायोचित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ यह आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा एवं गांधीवादी विचारों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से चला रहा है।2 अक्टूबर को शिमला से राज्य, जिला, खण्ड एवं महिला विंग के पदाधिकारियों ने काले बिल्ले लगाकर शिक्षण कार्य करने वाले कार्यक्रम की शुरुआत की। अब 3 अक्टूबर 2026 से पूरे प्रदेश में शिक्षकों के साथ MDM वर्कर भी काले बिल्ले लगाकर कार्य कर रहे हैं।इसके साथ पंचायत प्रतिनिधि भी HPPTF के आंदोलन को समर्थन कर रहे हैं और पाठशाला में जाकर काले बिल्ले लगाकर सरकार से मांग कर रहे हैं HPPTF की मांगों को जल्द पूरा किया जाए।
इसके उपरांत विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले प्रदेश के 68 विधायकों को शिक्षकों की मांगों का मांग-पत्र सौंपा जाएगा। वहीं, विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान धर्मशाला में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि यह आंदोलन 11 जुलाई 2026 को पैदल न्याय यात्रा के माध्यम से शिमला पहुंचने के बाद आगे बढ़ा। इसके पश्चात 26 जुलाई 2026 को चौड़ा मैदान, शिमला में विशाल धरना आयोजित किया गया और उसके बाद क्रमिक अनशन शुरू किया गया।
आज लगातार आंदोलन को चले हुए पूरे 103 दिन हो गए हैं।राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षकों की न्यायोचित मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष पूरी एकजुटता, अनुशासन और गांधीवादी तरीके से निरंतर जारी रहेगा।
