शिमला। कोरोना वायरस का एक और संदिग्ध युवक सामने आया है. युवक को शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती किया गया है.बताया जा रहा है कि शिमला जिले के घैणी क्षेत्र का 32 वर्षीय युवक थाईलैंड के बैंकॉक से कुछ दिन पहले ही लौटा है।
युवक वहां होटल में काम करता है. बुधवार को खांसी और जुकाम की समस्या के बाद पीड़ित ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित किया. इसके बाद मरीज को आईजीएमसी में आईसोलेसन में रखा गया है. वहीं, युवक का स्वाइन फ्लू और कोरोना का टेस्ट लिया है. इसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
