शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सीएम आज संस्‍कृति विभाग के एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके अलावा कल रविवार को विभिन्‍न नेताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री कल सात अगस्त को दिल्ली में नीति आयोग के साथ बैठक में भाग लेंगे। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज शाम को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल होंगे।

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे, जबकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिमला में मौसम खराब होने के कारण चंडीगढ़ पहुंच गए थे। वहां से वह दिल्ली के लिए शनिवार सुबह रवाना हुए। सीएम दिल्ली दौरे के दौरान मंडी के ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के साथ वित्तीय मामलों को उठाएंगे, जिससे प्रदेश को वित्तीय सहायता जारी हो सके। जयराम ठाकुर की शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात भी होगी, जिसमें प्रदेश के विकास सहित अन्‍य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

You missed