Spread the love

काँगड़ा| डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की पैरोल का अब हिमाचल प्रदेश के चुनाव का कनेक्शन सामने आया है। राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग के दरबार में हिमाचल की BJP सरकार के परिवहन मंत्री आशीर्वाद लेने पहुंचे। मंत्री बिक्रम ठाकुर जसवा-परागपुर से विधायक हैं। परिवहन मंत्री ने कहा कि मैं स्थानीय विधायक और मंत्री हूं। आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं।आप पंजाब और हरियाणा में जिस तरह से आप पुण्य के कार्य हो रहे हैं, उससे कोई बड़ी बात नहीं हो सकती। हिमाचल की जनता को आपके दर्शन हों और आपके विचार इनको सुनने को मिलते रहे। इस पर राम रहीम ने भी जवाब दिया कि मैं हिमाचल के कोने- कोने में गया हुआ हूं।

अब तक 135 सत्संग हुए है। कुजांवल जगह थी, वहां पर कोई जाया नहीं करता था, मैं वहां भी गया। हिमाचल प्रदेश के लोग बड़े प्यारे हैं। राम रहीम साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति और रणजीत कत्लकांड में रोहतक की सुनारिया जेल में कैद काट रहा है।

अभी तक हरियाणा कनेक्शन दिख रहा था
राम रहीम की पैरोल को लेकर अभी तक सिर्फ हरियाणा कनेक्शन दिख रहा था। यहां आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। वहीं हरियाणा में पंचायत चुनाव भी हो रहे हैं। यह चर्चा थी कि राम रहीम को इसी वजह से 40 दिन की पैरोल दी गई लेकिन हिमाचल कनेक्शन ने सबको चौंका दिया है।

हरियाणा के विधायक और मेयर ले रहे आशीर्वाद

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में हरियाणा के भाजपा नेता आशीर्वाद ले रहे हैं। पहले करनाल की मेयर रेणूबाला ने सत्संग में हाजिरी लगाई। उसके बाद डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा और हिसार मेयर गौतम सरदाना की पत्नी ने सत्संग में राम रहीम का आशीर्वाद लिया। राजस्थान के एक सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री भी राम रहीम के सत्संग में नतमस्तक हो चुके हैं।। हालांकि हरियाणा CM मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा कि उनका इससे कोई लेना-देना नहीं। राम रहीम को नियमों के अनुसार पैरोल मिली है।

You missed