Spread the love

शिमला। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। उनके नाम पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मुहर लगाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार रात खुद इसका ऐलान किया। भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद सीएम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संदेश आया कि विपिन परमार विधानसभा के अगले अध्यक्ष होंगे। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विपिन परमार मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे और बुधवार तो उनका इस पद के लिए चयन होगा। बता दें कि डॉ. राजीव बिंदल के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली चल रहा था।

You missed