Spread the love
शिमला। पुलिस थाना सदर, जिला शिमला में पंजीकृत अभियोग संख्या 110/2025, धारा 21, 29 ND&PS Act में लगभग 6 ग्राम हेरोइन/चिट्टा की बरामदगी हुई थी।
मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा Backward Linkage विकसित करते हुए आरोपी करण पुत्र श्री चंचल कुमार, निवासी अमृतसर, पंजाब को नशे का मुख्य सप्लायर चिन्हित किया गया तथा धारा 29 ND&PS Act के तहत गिरफ्तार किया गया।आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष दायर जमानत याचिका का पुलिस द्वारा प्रभावी ढंग से विरोध किया गया।
पुलिस ने आरोपी की भूमिका, मुख्य सप्लायर के रूप में उसकी पहचान तथा जांच के दौरान एकत्रित साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी की। पुलिस के इन प्रयासों के परिणामस्वरूप दिनांक 06.10.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश, CBI कोर्ट, शिमला द्वारा आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के मामलों में केवल बरामदगी करने तक सीमित न रहते हुए Backward Linkage के माध्यम से मुख्य सप्लायरों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाने तथा न्यायालय में प्रभावी पैरवी के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed