शिमला। पुलिस थाना वेस्ट, शिमला में पंजीकृत अभियोग संख्या 129/2026, धारा 21 ND&PS Act के अंतर्गत आरोपी राकेश कुमार उर्फ डानू, निवासी कांगड़ा, के कब्जे से पुलिस द्वारा लगभग 7.26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई थी।मामले में पुलिस द्वारा साक्ष्य-आधारित अन्वेषण करते हुए आरोपी के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित किया गया। आरोपी द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष दायर जमानत याचिका का पुलिस द्वारा प्रभावी ढंग से विरोध किया गया तथा मामले के तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी की गई।
पुलिस के प्रयासों एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के परिणामस्वरूप दिनांक 14.10.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश, CBI कोर्ट, शिमला द्वारा आरोपी राकेश कुमार उर्फ डानू की जमानत याचिका खारिज कर दी गई।शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करते हुए ऐसे मामलों में प्रभावी अन्वेषण एवं न्यायालयीन पैरवी के माध्यम से आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
