शिमला। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना ईस्ट शिमला के तहत 505 ग्राम चरस बरामद की गई है।दिनांक 14.10.2026 को पंथाघाटी स्थित हेतविक सुपर मार्ट के समीप पुलिस टीम द्वारा एक व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान विजय बाथा मगर पुत्र श्री झक्कू बाथा मगर, आयु 22 वर्ष, मूल निवासी जिला सल्यान, नेपाल, वर्तमान निवासी तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के कब्जे से 505 ग्राम चरस बरामद हुई।इस संबंध में FIR No. 96/2026 दिनांक 15.10.2026, धारा 20 ND&PS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।
