Spread the love

शिमला 28 अक्टूबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य,पूर्व सांसद एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि देश में वोट चोरी के खिलाफ सभी राजनैतिक दलों के साथ साथ देश के हर नागरिक को सजग होना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर दो चुनाव आयुक्तों के असहमति के बाबजूद  एकल फैंसले लेकर प्रपत्र 6 में परिवर्तन कर देश के 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मतदान के अधिकार से बंचित किया वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर ही नही बल्कि देश के संविधान व लोकतंत्र का खुलेआम ह्रास किया है जिसके लिये उन्हें इस पद पर अब देश स्वीकार नही कर सकता।प्रतिभा सिंह ने आज एक बयान में प्रदेश के लोगों का आह्वान किया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में  1 नवम्बर को देश बचाओ, वोट बचाओ इंडिया गठबंधन की महारैली में सभी बढ़चढ़ कर भाग ले। उन्होंने कहा कि यह महारैली भाजपा के खिलाफ एक जन आंदोलन साबित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed