Spread the love

कुल्लू। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली (Manali) में 16 अक्टूबर को ब्लाइंड मर्डर (Blind Murder) मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कुल्लू पुलिस (Kullu Police) की 25 सदस्यों की टीम ने सूचना मिलने के 76 घंटों के बाद ओल्ड मनाली में हुए 48 वर्षीय महिला के ब्लाइंड मर्डर केस आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस (Police) टीम ने मामले में घटनास्थल से फॉरेंसिक और टेक्निकल साक्ष्य जुटाए थे. इसके अलावा, साइंटिफिक अन्वेषण के लिए एक SIT का गठन किया गया.जानकारी के अनुसार, करीब 68 लोगों से पूछताछ के बाद 31 वर्ष के आरोपी प्रकाश उर्फ कालू उर्फ सेठी पुत्र स्व शेर सिंह, पधर, मंडी को सोमवार रात को पधर से गिरफ्तार किया गया.

आरोपी और अन्य सबूतों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, टेक्निकल एनालिसिस, सीसीटीवी फुटेज एनालिसिस और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन टूल्स की मदद ली गई. सभी संभावित संदिग्धों को शॉर्टलिस्ट किया गया. सभी सबूतों के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश दी गई. 25 सदस्यों की टीम ने पूरे इलाके की कांबिंग सर्च की थी.एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 31 वर्ष के आरोपी प्रकाश, पधर, मंडी को सोमवार रात को महिला की हत्या के जुर्म में मंडी जिला के पधर के क्षेत्र में डीएसपी पधर की मदद से दबिश देकर बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया.आरोपी मृतका को पहले से जानता था और 15 अक्टूबर को रात को मृतका के घर ओल्ड मनाली गया.

वहां पर मृतका के साथ कहासुनी होने पर उसे दराट से हमला कर महिला को जान से मार दिया और घटना स्थल से फरार हो गया. बाद में युवक रात को अपने क्वार्टर में खून से लथपथ कपड़े बदले और मनाली से बस पकड़कर अपने घर रवाना हो गया. आरोपी मनाली में 2005 से किराए पर रहता था और एक होटल में कुक का काम करता था और आजकल सेब तोड़ने का काम भी कर रहा था. आरोपी 4 साल पहले नशामुक्ति के लिए 3 महीने रीहैब सेंटर में भी रहा है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है.

You missed