Spread the love

निरमंड। तहसील के सुनैर में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को 20 हजार रूपये की फौरी राहत प्रदान की है।एसडीएम आनी चेत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि प्रशासन की ओर से राहत राशि जारी कर दी गई है। एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि सुनैर निवासी दिलीप कुमार का छह कमरों का कच्चा मकान आग की भेंट चढ़ गया है। यह घटना गैस सिलेंडर लीक होने के कारण हुई।

आगजनी के कारण करीब 15 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा मदन लाल पुत्र मोती राम का मकान भी आगजनी की चपेट में आकर आंशिक तौर पर क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे करीब 60 हजार का नुकसान हुआ है।

You missed