अगर हौसला बुलंद हो तो उम्र कोई मायने नहीं रखती है। जी हाँ एक ईएसआई ही मिसाल हैं देश की ये 11 महिला पर्वतारोही। जो निकलीं हैं कारगिल की टाइगर हिल को फतह करने के लिए। इस अभियान के दौरान दल 37 दर्रों को पार करेगा। सबकी उम्र 50 के पार है, पर हौसला पहाड़ जैसा। इस पर्वतारोही दल की अगुवाई कर रही हैं माउंट एवरेस्ट पर सबसे पहले चढ़ने वाली बछेंद्री पाल। इनकी खुद की आयु 68 साल है। चार महीने पहले इनका अभियान शुरू हुआ। गुरुवार को दल किन्नौर के कड़छम में पहुंचा। यह दल कारगिल की टाइगर हिल तक जाएगा। यहां दल का चार असम रेजिमेंट के जवानों ने स्वागत किया। महिलाओं को ब्रिगेडियर प्रदीप कुमार मेहता और उनकी धर्म पत्नी ने पारंपरिक किन्नौरी टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ब्रिगेडियर प्रदीप कुमार मेहता ने पर्वतारोही दल के सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि 50 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं इन महिलाओं का हौसला हम सभी को सीख देता है कि किसी काम को करने की इच्छा हो तो मंजिल मिल ही जाती है। 12 मार्च 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मिशन में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुकीं 11 पर्वतारोही महिलाओं का दल भारत-म्यामांर सीमा पर स्थित पांगसायु से टाइगर हिल के लिए पद्मश्री बिछेंद्री पाल के नेतृत्व में रवाना हुआ था। यह दल अरुणाचल, असम, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, उत्तराखंड और हिमाचल होते हुए लगभग 5,000 किलोमीटर की दूरी और 37 दर्रों को पार करते हुए पांच माह में टाइगर हिल पहुंचेगा।दल में 11 महिलाएं हैं। इनमें कोलकाता की चेतना साहू, छत्तीसगढ़ की सविता धपवाल, गुजरात की छाअुला जागीरदार, गुजारात की गंगोत्री सोनेगी, झारखंड की पायो मुरमू, राजस्थान की डॉ. सुषमा बिसा, उत्तर प्रदेश की मेजर कृष्णा दुबे, कर्नाटक की वासुमति श्रीनिवासन, झारखंड की अन्नपूर्णा, कर्नाटक की समारला पदमानामन शामिल हैं। स्पोर्ट टीम में उत्तराखंड के मोहन रावत और रणदीप सिंह हैं।

You missed