Samsung Galaxy M13 5G का इंतज़ार आखिकारी खत्म होने जा रहा है क्योंकि कंपनी भारत में अपने नए 5जी स्मार्टफोन (5G Smartphone) को लॉन्च करने के लिए तैयार है. जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है कि ये फोन सैमसंग के गैलेक्सी M सीरीज (Galaxy M series) के हिस्से के रूप में पेश किया जाएगा. सैमसंग इंडिया ने ट्वीट कर नए फोन की लॉन्चिंग की जानकारी दी है. हालांकि ट्वीट में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन कई रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy M13 5G होगा और ये भारत में लॉन्च किया जाने वाला अब तब का सबसे सस्ता 5जी स्मार्टफोन हो सकता है.
सैमसंग इंडिया ने ट्वीट के जरिए बताया कि कंपनी 5 जुलाई को दोपहर 12 बजे Galaxy M series के तहत एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. फिलहाल सैमसंग ने M सीरीज के अपने इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स या नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
