कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मीराबाई चनू ने वुमन्स वेटलिफ्टिंग के 49 किलो कैटेगरी में दिलाया. उन्होंने स्नैच में 88 किलो का वजन उठाया और क्लीन एंड जर्क में 113 किलो का बेस्ट प्रयास किया. यानी कि मीराबाई ने कुल 201 किलो का वजन उठाया. वेटलिफ्टिंग कॉम्पिटिशन में दो तरह से वजन उठाना होता है. पहला क्लीन एंड जर्क  और दूसरा स्नैच . इन दोनों तरीकों से वजन उठाना काफी मुश्किल होता है. अगर थोड़ी भी टेक्नीकल गलत हो जाए तो काफी गंभीर चोट लग सकती है. ट्रेनिंग के दौरान देश की बेटी मीराबाई के शरीर में दर्द भी रहता था लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस करना नहीं छोड़ा. मीराबाई की ट्रेनिंग कैसी होती थी? उन्होंने कैसे मेहनत की? यह जानना भी काफी जरूरी है ताकि लोग उनकी मेहनत, डेडिकेशन से मोटिवेट हो सकें.

गांव में ट्रेनिंग सेंटर ना होने पर 50-60 किलोमीटर दूर ट्रेनिंग के लिए जाने वाली मीराबाई चनू छोटे से गांव से निकलकर इंटरनेशनल लेवल पर पहुंची और देश के लिए कई मेडल जीते. बताया जाता है कि 11 साल की उम्र में अंडर-15 चैंपियन बनने वाली मीराबाई चनू रियो ओलंपिक 2016 में मेडल नहीं जीत पाई थीं तो वे डिप्रेशन में चली गई थीं. उन्होंने खेल को छोड़ने का मन बना लिया था लेकिन कुछ समय बाद जब उनकी खेल में उनकी वापिसी हुई तो उन्होंने साबित कर दिया कि अगर मन में कोई भी बात ठान ली जाए तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता. Olympics.com के मुताबिक, मीराबाई चनू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था “मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात चोट से बचे रहना है जो हमारे खेल में बहुत जरूरी है. इसलिए मुझे सतर्क रहना होगा.” इसके बाद अप्रैल 2021 मीराबाई ने एक और इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि मेरे लिए एक दिन भी ऐसा नहीं रहा जब मैंने बिना दर्द के ट्रेनिंग की हो. अगर मैंने हैवी ट्रेनिंग की है, जिसमें करीब स्नैच में 75-80 किलो और क्लीन एंड जर्क में 100 किलो वजन उठाया है तो उसके अगले दिन मुझे अपने शरीर को रेस्ट देना होता था क्योंकि मेरी बैक स्टिफ (कठोर) हो जाती थी. मीराबाई के कोच विजय शर्मा के मुताबिक, मीराबाई का दाहिना कंधा कमजोर था इस कारण बाएं कंधे पर अतिरिक्त दबाव डालने से उनके बाएं कंधे में दर्द रहता था. उनके बैठने की गलत टेक्नीक ने उनके कमर दर्द को और बढ़ा दिया था. कोच विजय शर्मा और पूर्व वेटलिफ्टर फिजियोथेरेपिस्ट आरोन हॉर्शिग ने मीराबाई की उन कमियों को दूर किया और फिर उन्होंने फीट और कंधे में दर्द महसूस किए बिना वजन उठाना शुरू कर दिया. मीराबाई अपने आपको शारीरिक रूप से मजबूत बनाने में लगी हुई थीं. इसके लिए उन्होंने कई तरह की ट्रेनिंग की और वे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 201 किलो वजन उठा पाईं. उनकी ट्रेनिंग में कई चीजें शामिल थीं, जिनकी वीडियो वे इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती थीं.

You missed