शिमला : जयराम सरकार ने 11 अक्टूबर को फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसके लिए सभी विभागों से एजेंडा मांग लिया गया है। माना जा रहा है कि जिन मसलों पर जयराम सरकार अब तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है, उन पर सरकार अपनी आखिरी कैबिनेट में चर्चा करेगी।बता दें कि अब तक राज्य सरकार NHM कर्मचारियों के लिए पॉलिसी नहीं बना पाई है। NHM कर्मी सर्व शिक्षा अभियान कर्मचारियों की तर्ज पर पॉलिसी की मांग कर रहे हैं, लेकिन यह मांग भी अभी पूरी नहीं हो पाई है। इसे 11 को होने वाली कैबिनेट में चर्चा के लिए लाया जा सकता है।जिला परिषद कर्मचारी भी उन्हें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में समायोजित करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर अगस्त माह में जिला परिषद कर्मचारी पेन डाउन स्ट्राइक भी कर चुके हैं। इन्हें सरकार ने संशोधित वेतनमान तो दे दिया है, लेकिन विभाग में समायोजन की मांग अभी पूरा नहीं हो सकी। इस पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।
