शिमला। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते सरकार ने नए आदेश जारी किए हैं। आदेशों को मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय अब 31 मार्च तक बंद रहेंगे। केवल जरूरी सेवाओं वाले सार्वजनिक सरकारी कार्यालय ही काम करेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव आर डी धीमान ने इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी है।

इससे पहले इन्हें 3 दिन तक बंद रख़ने के आदेश जारी हुए थे लेकिन स्थिति में इजाफा होते देख सरकार ने इस 31 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

You missed