Spread the love

शिमला।अब हिमाचल प्रदेश में छात्र यूजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा (Exam) दे रहे छात्र अब अपने घर के पास ही परीक्षा केंद्र (Exam center) में परीक्षा दे पाएंगे। परीक्षा देने के लिए छात्रों को घर से दूर या दूसरे जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचपीयू (HPU) ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए परीक्षार्थियों को एक बड़ी राहत प्रदान की है। बता दें कि विवि ने यूजी (UG) डिग्री कोर्स की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा करवाने का फैसला लेते हुए परीक्षाओं का शेड्यूल (Schedule) भी जारी कर दिया है। अपने घर के नजदीक के परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए छात्रों को अपने कॉलेज के माध्यम से अग्रिम आवेदन करना होगा।

कॉलेजों से आने वाले ऐसे आवेदनों की सूचना के आधार पर ही विवि परीक्षा में बैठने की व्यवस्था से लेकर प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करवाएगा। अपने घर से नजदीक के परीक्षा केंद्र (कॉलेज) में परीक्षा देने की छूट मिलने से छात्रों का जहां आने जाने का खर्च बचेगा। वहीं, कोरोना (Corona)काल में यात्रा करने से भी बचाव होगा। छात्र को एडमिट कार्ड के आधार पर ही परीक्षा केंद्र में आने जाने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र में छात्रों को एंट्री करने के लिए डॉउनलोड किया हुआ एडमिट कार्ड और कॉलेज का आई कार्ड दिखाना होगा।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों (कॉलेजों) को बुखार, जुकाम और खांसी जैसे लक्षण पाए जाने वाले छात्रों को अलग कमरे में बिठाने की व्यवस्था करनी होगी।

You missed