Spread the love

मंडी।जिला में सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कांगड़ा-मंडी की सीमा पर स्‍थापित चेक पोस्‍ट घट्टा पर पेड़ गिर गए, इस दौरान पुलिस जवानों ने भागकर जान बचाई। भारी भूस्‍खलन और पेड़ गिरने के कारण पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे (Pathankot-Mandi NH) पर यातायात तीन घंटे तक ठप रहा।लोक निर्माण विभाग व एनएच अथॉरिटी के अधिकारियों ने मशीनरी भेजकर मार्ग बहाल करवाया। करीब तीन घंटे मार्ग पर वाहनों में लोग फंसे रहे। इस दौरान राष्‍ट्रीय राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पौने नौ बजे मार्ग से मलबा और पेड़ हटाने के बाद मार्ग बहाल हुआ।

जानकारी के अनुसार सुबह यहां भूस्‍खलन हुआ और चीड़ के बड़े पेड़ भी धराशायी हो गए। एक पेड़ सीधा चेक पोस्‍ट के पास गिरा, जिससे भवन का कुछ हिस्‍सा क्षतिग्रस्‍त हुआ है। आवाज सुनकर पुलिस जवान सतर्क हो गए व सुरक्षित स्‍थान पर चले गए। घट्टा चेक पोस्‍ट में करीब चार जवान थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

You missed