शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 5 नवंबर को घोषणापत्र जारी करेगी।यह जानकारी कांग्रेस की प्रवक्ता व हिमाचल मीडिया प्रभारी अलका लांबा ने दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री घोषणापत्र जारी करेंगे।

घोषणापत्र के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के किसानों, बागवानों, महिलाओं और युवाओं को साधेगी। कर्मचारियों, रोजगार, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर बीते दिनों दी गई 10 गारंटियों को घोषणापत्र के माध्यम से फिर दोहराया जाएगा।प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक कर्नल धनीराम शांडिल को घोषणापत्र कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कर्नल शांडिल ने सभी नेताओं और समाज के विभिन्न वर्गों से बातचीत करने के बाद घोषणापत्र तैयार किया है।

घोषणापत्र को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं की मंजूरी के लिए भेजा गया है। 5 नवंबर को कांग्रेस हिमाचल की जनता को घोषणापत्र के माध्यम से आगामी पांच वर्षों में किए जाने वाले कार्यों का ब्योरा देगी।

You missed