शिमला| हिमाचल भाजपा द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा करने को लेकर प्रसिद्ध अंक ज्योतिषी पंडित शशिपाल डोगरा ने अंक गणित के आधार पर ज्योतिष किया है। डोगरा के मुताबिक 22 अगस्त 2022 को हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 2 नेताओं की न्युक्ति की।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व राजीव बिंदल जी को नया दायत्व दिया। 2+2=4 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो किसी परीशानी में जरूर डालता है। 2+2+8+2+0+2+2=18+1+8=9 जो मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है आग ही लगता है।भाजपा का 9 अंक बनता है।4+9=13=1+3=4 फिर से राहु का अंक।पार्टी में कई जगह अंदर ही अंदर विरोध के स्वर उठ सकते है।जिस के कारण संगठन को संकट में डाल सकते है।2 अंक चंद्र माँ का है चंद्र मन का कारक है।4 अंक राहु का है।
राहु के प्रभाव में आने के कारण मन को विचलित करता है।वाणी पर भी सयम नहीं देता। 9 अंक मंगल का है,2 अंक का 9 अंक के प्रभाव में आने के कारण गुस्सा अधिक दे सकता है जिस के कारण नेताओ का मानसिक तनाव बढ़ सकता है।4 अंक के कारण पहले भी बिंदल को नुक्सान हुआ था।जिस के कारण उन्हें पद खोना पड़ा था। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।,,,,, जय परशुराम।बता दें कि अंक गणित के आधार पर प्रसिद्ध ज्योतिष पंडित शशिपाल डोगरा की अधिकतर भविष्यवाणी सही साबित हुई है ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह ज्योतिष भी कितना सही और सटीक साबित होता है।
