शिमला। सूबे के निचले इलाकों में हालांकि दिन चढ़ने के साथ बादलों के बीच हल्की धूप खिली है लेकिन सुबह के समय लोगों को प्रचंड ठंड का सामना करना पड़ा। कई क्षेत्रों में तो पेयजल के पाइप भी जम गए हैं। शुक्रवार सुबह ही कुफरी में बर्फ की फाहे गिरे है। सुबह से शिमला सहित अधिकतर हिस्सों में आसमान में बादल उमड़े हुए है। हालांकि बर्फ़बारी की कम संभावना है लेकिन क्रिसमस पर बर्फ़बारी की आशंका विभाग ने जताई है। प्रदेश में शनिवार को मौसम साफ रहेगा और 23 दिसम्बर को फिर बारिश और बर्फबारी की आशंका है।

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबा भरमौर ओर कुफरी में बर्फबारी हुई। प्रदेश में आगमी दो तीन दिन मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। शिमला में तापमान माइनस में चला गया है और 2015 के बाद अब इतना ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में 5 डिग्री तक तापमान में गिरावटआई है और शिमला धर्मशाला में शीतलहर चलेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा कमजोर है जिससे ज्यादा असर नहीं होगा लेकिन आने वाले दिनों में बारिश और भारी बर्फबारी की संभावना है।

प्रदेश में तपमान में काफी गिरावट आई है । शिमला सहित 6 शहरों का तापमान माइनस में चल रहा है। केलांग में तापमान – 8 डिग्री,डलहौजी में – 2,8 शिमला – 0.2,कल्पा -4.4, कुफरी – 2,सोलन- 0.2,तापमान रिकार्ड किया गया है। विभाग की ओर आगामी दौड़ दिन तापमान में कमी बने रहने की आशंका जताई है।

You missed