Spread the love

हिमाचल में आज से AC बसों को छोड़कर सभी स्टेज कैरिज बसें अपने निर्धारित रूटों पर दौड़ना शुरू हो गई हैं। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बसों में 60 फीसदी यात्री ही बैठ पा रहे हैं। सवारियों को बस में बेठने से लेकर उतरने तक मास्क पहनना ज़रूरी है। बसों में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी प्रोटोकॉल का पालन करना भी जरूरी है। चालक और परिचालक मास्क, ग्लब्स और फेस मास्क पहने हुए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बस में तीन सीटर सीट पर दो व्यक्ति जबकि 2 सीट पर एक ही सवारी बैठ रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है।

बसों को सड़कों पर उतारने से पहले एचआरटीसी ने पूरी तैयारी कर ली थी। बसों को सैनिटाइज किया गया है। बसों में बैठते और उतरते समय कम से कम एक मीटर की दूरी को रखना जरूरी होगा। टिकट देते समय कंडक्टर को जरूरी सावधानी बरतनी होगी। लोंग रूट की बसों में अगली तीन सीटें प्लास्टिक और रस्सी से पूरी तरह से ढक दी गई है। ताकि कोई सवारी ड्राइवर, कंडक्टर के पास न आ सके। जबकि स्थानीय बसों में भी अगली तीन सीटें खाली रहेगी. लेकिन इनको कवर नहीं किया जाएगा।  

You missed