शिमला| प्रदेश में बागवानों के लिए राहत भारी ख़बर है| हिमाचल में सेब सीजन ढलान पर है, लेकिन अब इसके दाम में उछाल आ गया है। प्रति पेटी के दाम तीन सौ से छह सौ रुपये तक बढ़े हैं। आमतौर पर एक पेटी में बीस किलो सेब होता है। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवान बाग-बाग हो गए हैं। हालांकि मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों के बागवानों ने दाम में गिरावट झेली थी। अभी तक हिमाचल के देश भर की मंडियों में सेब की दो करोड़ 76 लाख 71 हजार 215 पेटी पहुंची है। बाजार जल्द ही तीन करोड़ पेटी का आंकड़ा छू जाएगा। जताई है कि अबकी बार सेब की अर्थव्यवस्था पांच हजार करोड़ पार कर जाएगी। अब किन्नौर के अलावा ऊंचाई वाले क्षेत्रों का सेब बचा हुआ है। सेब उत्पादन तो पिछले साल के मुकाबले बहुत ज्यादा हुआ है, लेकिन 2019 का रिकार्ड टूटने के आसार नहीं हैं।

उच्च गुणवत्ता वाला सेब प्रति पेटी

रॉयल                           1800 से 2400 रुपये

गोल्डन                         800 से 1400 रुपये

कम गुणवत्ता वाला          800 से 900 रुपये

बागवानों ने आंदोलन चलाया, लेकिन सरकार ने तो वार्ता के लिए नहीं बुलाया। इसका असर यह हुआ कि सात कंपनियों ने न केवल दाम बढ़ाए बल्कि इन्हें स्थिर भी रखा। ऐसा पहली बार हुआ है। आढ़तियों ने भी दाम बढ़ाए, लेकिन जिन बागवानों को कम रेट मिले, उनकी भरपाई नहीं हो पाएगी।

You missed