शिमला/कुल्लू। सूबे में अभी भी बर्फबारी का दौर थमने के कई दिनों बाद भी शनिवार शाम तक 172 सड़कें और 42 बिजली ट्रांसफार्मर प्रदेश के कई क्षेत्रों में ठप रहे। लाहौल-स्पीति जिले में सबसे अधिक 129 सड़कें अभी भी बंद हैं। मंडी जिले में 14, शिमला नौ, कुल्लू 15 और चंबा जिले में पांच सड़कों पर वाहनों की आवाजाही बंद है। चंबा जिला में बिजली ट्रांसफार्मर बंद होने से कई गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। प्रदेश में शनिवार शाम तक 52 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित रहीं। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 16 जनवरी को मौसम साफ रहेगा।
वहीं, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से सोमवार से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 17 से 19 जनवरी तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों में रविवार और सोमवार को सुबह और शाम घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। धूम खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में सामान्य से ती डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज हुई।
शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शिमला में यह 3.8, मनाली में माइनस 0.2 और मंडी में 3.2 और धर्मशाला में 4.2 डिग्री सेल्सियस किया गया।
