Spread the love

मंडी| जिला मुख्यालय में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अगुवाई में एसडीएम मंडी निवेदिता नेगी से मिला। इस दौरान इन्होंने एसडीएम मंडी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री जयराम व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपे।ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग उठाई है कि कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार पुरानी पेंशन शीघ्र अति शीघ्र बहाल करे। इसके साथ ही कर्मचारियों ने चेतावनी भी दी है कि अगर पुरानी पेंशन बहाल करने में सरकारों का रवैया इसी प्रकार का रहा तो आने वाले समय में कर्मचारी नेताओं को चुनाव में जाने लायक ही नहीं छोड़ेंगे। प्रदीप ठाकुर ने कहा कि कर्मचारी यदि चाहें तो नेताओं को 1990 के दशक में जो हुआ उसे दोहराने से भी परहेज नहीं करेंगे।

इसके साथ ही कर्मचारी नेताओं ने जनप्रतिनिधियों की लगातार हो रही पेंशन वृद्धि पर भी चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नेताओं को ताउम्र पेंशन और कर्मचारियों को 30-30 वर्ष सर्विस करने के बाद भी पेंशन के नाम पर कुछ नहीं दिया जाता है। साथ ही प्रदीप ठाकुर ने सरकारों से संविधान के साथ खिलवाड़ न करके संविधान का सम्मान करने की अपील की है।कर्मचारियों ने मांग उठाई है कि यदि सरकारों को पुरानी पेंशन बहाली का बहुमत देखना है तो वे देश व प्रदेश में कर्मचारियों का सर्वे करें उसके बाद सरकारों को खुदबखुद पता चलेगा कि सौ प्रतिशत कर्मचारी पुरानी पेंशन के हक में हैं।

You missed