Spread the love

शिमला। देश भर में लॉकडाउन और हिमाचल और पंजाब में कर्फ्यू के कारण राशन की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। पंजाब की मंडियों से राशन सप्लाई एक तरह से ठप हो गई है। इस वजह से हिमाचल में रसद नहीं पहुंच रही है। हालांकि, हिमाचल पुलिस ने राशन की सप्लाई लेकर आ रहे ट्रकों के प्रवेश पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई है, लेकिन पंजाब में सख्ती से रसद से लदे ट्रक हिमाचल की ओर रुख ही नहीं कर रहे हैं।
अगर जल्द यह सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो हिमाचल में राशन की कमी आ सकती है। जिला ऊना पुलिस ने पंजाब के इन जिलों के पुलिस प्रमुखों से बातचीत आरंभ कर दी है। एसपी ऊना कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि पंजाब की इन मंडियों से लॉकडाउन के बाद राशन नहीं आ रहा है। इसको लेकर पंजाब के जिलों में पुलिस प्रमुखों से बातचीत की जा रही है। ऊना में राशन की आपूर्ति के लिए बॉर्डर खुले रखे गए हैं।

You missed