Spread the love

मंडी। जिला के नगवाईं में हरियाणा से संबंधित दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एक अन्य को भी चोटें आई हैं। गंभीर घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल नगवाईं पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जोनल अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मारपीट में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए हैं।प्रारंभिक जांच में मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए करीब सात लोगों को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed