शिमला। राजधानी शिमला में कर्फ़्यू के दौरान लोगो की आवाजाही पूरी तरह से बन्द है। जिसके दौरान लोगो को घरों में ही रहने की सलाह दी जा रही है। लेकिन आज सुबह से राजधानी से सटे कसुम्पटी पंथाघाटी में कर्फ़्यू में ढील दिए जाने पर लोग अपनी जरूरतों के समान के लिए बाजार में आते जाते नजर आए।


लेकिन सरकारी आदेशों के अनुसार इस समय वाहनों की आवाजाही पर पूर्णतः रोक हैं। किसी भी वाहन को आने जाने की मना ही है। पंथाघाटी और कसुम्पटी में भी पुलिस ने आज नाके के दौरान कई गाड़ियों को रोका है। इसके अलावा जरूरी सेवाओ की गाड़ियों को जाने दिया गया। इस अवसर पर ड्यूटी में चौकी इंचार्ज एसआई राम गोपाल हेड कॉन्स्टेबल प्रमोद CT.विनोद कुमार LC पूनम HHG रजिंदर HC खमेश मौजूद थे।
